फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में धावा बोल नगदी, जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
चोरी के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जाफरगंज(फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के इटरा गांव में रविवार की रात चोरों ने दो घरों में वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक घर की दीवार में नकब लगाई तो दूसरे की कुंडी तोड़ दी। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार रात इटरा गांव निवासी राकेश साहू की बेटी सीमा की शादी थी। पारिवारिक पप्पू साहू और नंदकिशोर परिजनों समेत घरों में ताला लगाकर शादी में शामिल होने गए थे। चोरों ने पहले पप्पू साहू के घर के पीछे की दीवार में नकब लगाई। यहां से यह अंदर पहुंचे। चोर कमरे से 80 हजार कीमत के जेवर और 20 हजार रुपये नगद ले गए। चोर सूटकेस भी उठा ले गए। यह गांव से दूर खेत में पड़ा मिला।
इसके बाद चोरों ने पड़ोस के नंद किशोर के घर की कुंडी तोड़ दी। यहां से एक जोड़ी पायल, 1100 रुपये नगद ले गए। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों ने तहरीर दी है। थानेदार ने बताया कि चोरियों का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें