फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी रविवार को आरएस एक्सेल इंग्लिश स्कूल पक्का तालाब में घोषित की गई। डॉ. विजय शंकर मिश्र को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री डॉ. संतोष कुमार शुक्ल और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. विजय शंकर मिश्र ने गुरु के महत्व और राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर विचार रखे।
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्यों की समस्याओं को लेकर डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में डॉ. विजय शंकर मिश्र जिलाध्यक्ष, पंकज कुमार त्रिपाठी कार्यकारी अध्यक्ष और शोभराज सिंह जिला मंत्री बने। डॉ. वेद वाजपेयी सह संगठन मंत्री, अरविंद सोनकर कोषाध्यक्ष और अनामिका सिंह यादव उपाध्यक्ष नियुक्त हुईं।
इस मौके पर ओम प्रकाश बाजपेयी, मुकुंद लाल भारती, श्रीपाल, विश्वनाथ त्रिपाठी, पवन सिंह गौर, शैल कुमारी, वीरेश सिंह तोमर, अतुल प्रताप सिंह, मोहम्मद नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें