फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाफरगंज में दूषित पानी पीने को लोग मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। कस्बे में छह माह से वाटर लाइन में लीकेज है। वाटर लाइन बड़े तालाब से होकर कस्बे तक पहुंचती है। इससे कस्बे में तालाब का गंदा वाटर लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। यह दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार होने की आशंका है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी रमेश चंद्र, राजेश शुक्ला, पूर्व प्रधान अमरनाथ सोनकर ने बताया समस्या की जानकारी विभाग को कई बार लिखित में दी जा चुकी है। फिर भी निस्तारण नहीं कराया गया। कस्बे की पांच हजार आबादी को इसी टंकी से जलापूर्ति होती है। इन घरों में तालाब का गंदा पानी पहुंच रहा है। दूषित पानी पीने से कस्बे में बीमारी फैलने का सिलसिला चालू हो चुका है। जल निगम के अवर अभियंता अंबिका ने बताया कि तालाब में अधिक पानी भरा होने पाइप का लीकेज नहीं मिल रहा है। पानी कम होते ही लीकेज सही कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें