फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट विपणन शाखा के दोनों क्रय केंद्र पर खरीद बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नवीन मंडी स्थल में हाट शाखा के दो धान क्रय केंद्रों पर पिछले चार दिन से खरीद बंद है।जबकि केंद्र के बाहर धान से लदी ट्रालियां खड़ी हैं और धान खरीद का किसान इंतजार कर रहे हैं। केंद्र प्रभारी विनोद कुमार जायसवाल का कहना है कि मंडी स्थल पर जहां धान रखा जा रहा था, वहां धान रखने की जगह नहीं बची है। दोनों क्रय केंद्रों में अब तक 4500 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। जो क्रय केंद्र में ही डंप है। राइस मिल वालों ने अब तक सिर्फ 360 क्विंटल धान ही उठाया है।
विज्ञापन

आलमपुर गेरिया निवासी किसान विजय कुमार ने बताया कि 27 नवंबर के दिन का उसे टोकन मिला था। वह समय पर क्रय केंद्र आ गया और करीब 55 क्विंटल धान है, लेकिन चार दिन से तौल नहीं हो रही है। ट्रैक्टर का भाड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
कटोघन के किसान रामस्वरूप ने बताया कि धान की तौल न होने पर रात-दिन धान की रखवाली करनी पड़ रही है। 27 नवंबर को उनका भी टोकन था। सुबह आठ बजे धान लेकर आ गया था, अब तक खरीद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें