फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में शिक्षक बताएंगे डेंगू से बचाव के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अब शिक्षक बच्चों को डेंगू से बचाव के तरीके बताएंगे। प्रार्थना सभा में ही शिक्षक बच्चों को इस बीमारी से बचने व रोकथाम की जानकारी देंगे। जनपद में डेंगू की दस्तक हो चुकी है। सभी जगह डेंगू के मरीज निकल रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों को डेंगू से बचाने के लिए बीएसए संजय कुशवाहा ने सभी परिषदीय स्कूलों में दिशा निर्देश जारी कर बच्चों को सचेत करने को कहा है। शिक्षकों को पांच बिंदु प्रतिदिन प्रार्थना सभा में बताना होगा। शिक्षक बताएंगे कि डेंगू गंदे पानी के ठहराव से होता है। इसलिए घर के आसपास पास गंदा पानी न जमा होने पाए।
डेंगू मच्छर दिन में काटता है, इसलिए सभी बच्चे पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। इससे मच्छर काटने से बचाव हो सके। घर में रखे पुराने बर्तन, कबाड़, टायर आदि समान निकालकर साफ करें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह लें। कोई भी दवा अपनी मर्जी से खाने से बचें। रविवार को मच्छर पर वार अभियान के तहत घर, पड़ोस आदि को जागरूक कर सकते हैं। इसके लिए सभी स्कूलों में एक शिक्षक को नोडल बनाया जाएगा। जिसका मोबाइल नंबर बीएसए कार्यालय में देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें