फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अकेली रहने वाली वृद्धा की मौत,दुर्गंध फैलने से पता लगा

Sun, 12 May 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के कपरिया ऊषर निवासी रामसनेही की घर में अकेली रहने वाली पत्नी राजा बेटी (80) की घर के अंदर गिरने से मौत हो गई। करीब चार दिन बाद दुर्गंध फैलने पर पड़ोस में रहने वाली देवरानी छेद्दी घर पहुंची। ग्रामीणों को मौत का पता लगा। पड़ोसियों ने अंदेशा जताया कि बुधवार की रात लघुशंका के समय फिसल कर गिरने से मौत हो गई। पति रामसनेही निषाद इंदौर से लौटा। इसके बाद शव का रिंद नदी किनारे अंतिम संस्कार किया। पति ने बताया कि संतान न होने के कारण राजाबेटी के कहने पर दूसरा विवाह किया था। वह इंदौर में सब्जी कारोबार करता है।
विज्ञापन




सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

फतेहपुर। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। दो हादसों में दो युवक घायल हुए हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी ब्लाक के सामने एक 28 साल का युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां इलाज दौरान मौत हो गई।

उधर, सुल्तानपुर घोष थाने के कस्बा निवासी अनिल कुमार सिंह बाइक से प्रेमनगर जा रहा था। घर लौटते समय चौराहे के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया। डाक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया। मलवां थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी विपिन कुमार पटेल बाइक से हाईवे की ओर गया था। रोड किनारे बाइक फिसलने से घायल हो गया।
विज्ञापन


जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव निवासी सिकंदर की पत्नी राज कुमारी (27) ने रविवार को घरेलू विवाद पर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ी देखकर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद



पत्थर फेंकने के विरोध में मां-बेटे को डंडे से पीटा



असोथर। थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव में छत पर ईंट पत्थर फेंकने के विरोध में अनुसूचित जाति की महिला व उसके पुत्र को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गांव की शियादुलारी पासवान न बताया कि पड़ोसी सूरज ,राज सिंह, रज्जन सिंह व धीरेंद्र सिंह छत में ईंट पत्थर फेंक रहे थे। वह बेटे गोलू के साथ सूरज के दरवाजे पहुंची और ईंट फेंकने का विरोध किया। चारों ने उसे और बेटे को पीटकर घायल कर दिया। जातिसूचक शब्द बोलकर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें