फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव
विज्ञापन

बकेवर (फतेहपुर)। लॉकडाउन में गुजरात से लौटे एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव कमरे में मिला। वह घर पर अकेले रहते थे। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बकेवर थानाक्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी रामसजीवन (52) कई सालों से परिवार के साथ गुजरात प्रांत के सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। वह फरवरी में अकेले गांव आ गए। पुराने जर्जर घर को बनवाने के बाद रहने लगे थे। पड़ोस का एक परिवार खाना पानी का इंतजाम करता था। उसी परिवार का सदस्य गुरुवार रात को खाना पहुंचाने गया। उसने रामसजीवन को कमरे में मृत पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चांदपुर थाने के भगलापुर गांव निवासी बड़े भाई हरीलाल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बड़े भाई ने संदिग्ध हालात में पर हत्या की आशंका जताई। उनके तीन बेटे महेंद्र, राजेंद्र, विजय हैं। रामसजीवन की बेटे महेंद्र से गुुरुवार दोपहर करीब दो बजे बातचीत हुई थी। कोई हालत बिगड़ने जैसी बात नहीं थी। थानेदार एके गौतम ने बताया कि रामसजीवन शराब के शौकीन थे। कमरे से कई खाली बोतलें मिली हैं। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें