खखरेरू। चांदपुर औढ़ेरा गांव की रहने वाली एक वृद्धा का शव सोमवार दोपहर नहर से मिला। शव का चेहरा खराब हो चुका था। वृद्धा के पुत्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे ने पुलिस को बताया कि सुबह उनकी मां जंगल के लिए निकली थी। आशंका है कि वह फिसलकर नहर में गिरी हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
खखरेरू थानाक्षेत्र के चांदपुर औढ़ेरा गांव के रहने वाले बृजभूषण पुत्र राजा ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी मां रुक्मिणी देवी (75) सुबह जंगल के लिए निकली थीं और नहर में गिरने से उनकी मौत हो गई। खोजबीन के बाद शव मिल गया है। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और नहर से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर खखरेरू दीप नारायण सरोज ने बताया कि बृजभूषण ने लिखित सूचना देकर हादसे में मौत होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा।