फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता युवक का केन नदी से शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक का शव शुक्रवार को बांदा पुलिस ने केन नदी से बरामद किया है। घटना के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह निवासी 25 वर्षीय दुर्गा पासवान सात सितंबर को घर से निकला था। उसके बाद से कुछ पता नहीं चला था। परिजनों आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजते रहे। लापता दुर्गा का शव बांदा के गिरवा थानाक्षेत्र में केन नदी में उतराता मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। हाथ में नाम और गांव के आधार पर बांदा पुलिस ने शाह पुलिस को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

रिजनों ने बताया कि काफी दिनों से दुर्गा की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। दो बार पहले भी घर से गायब हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा है। मृतक का एक बड़ा भाई शिवबरन और तीन बहन सोनी, सम्पतिया व रामबतिया हैं। सोनी व सम्पतिया की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत की खबर से मां सुंदरियां का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें