फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे पर ट्रक में पीछे से डीसीएम टकराई, चालक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खड़े ट्रक में बुधवार रात पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। खलासी घायल हो गया। बिल्हौर थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव निवासी अमन कुमार (22) डीसीएम चालक था। वह खलासी शाहिद के साथ भाड़ा लेकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा मोड़ के पास खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। पुलिस ने घायल अमन कुमार और खलासी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी रामलखन उर्फ छोटू ई-रिक्शा चालक है। वह रिक्शा लेकर जेल रोड की ओर गया था। रिक्शा बिजली पोल से टकराने से चालक रामलखन घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लैहदासपुर निवासी सुरेश की 13 वर्षीय पुत्री पारुल सुबह घर से बकरियां चराने जंगल गई थी। पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ते समय पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गई। मलवां थाना क्षेत्र के बरिगोविंदपुर निवासी किसान लाल बहादुर का 15 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र खेत से बाइक लेकर घर की ओर जा रहा था। बाइक फिसलने से गिरकर शैलेंद्र घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें