विद्युत पोल में साइकिल चोर बांधे हुए लोग।
- फोटो : (वीडियो ग्रैब)
जाफरगंज (फतेहपुर)। चोरी साइकिल के साथ पकड़े गए युवक को गुरुवार दोपहर कुछ लोगों ने बिजली के पोल में बांधकर पीटा। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के छेदिया गांव निवासी रामबाबू की साइकिल बुधवार रात चोरी हो गई। साइकिल की खोज में रामबाबू दामाद प्रेमचंद्र के साथ मऊदेव चौराहा पहुंचा। यहां पर साइकिल समेत संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। उसे दोनों ने बिजली के खंभे में बांधकर पीटा। इस दौरान राहगीर भी चोर जानकर युवक को दो चार थप्पड़ लगाते नजर आए। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
रामबाबू ने बताया कि चोरी का आरोपी सर्वेश उनके गांव का है। उसे छोड़ दिया है। मारपीट नहीं की गई। अमर उजाला वीडियो वायरल की पुष्टि नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल के आधार पर जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।