फतेहपुर। दहेज में बुलेट की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटकर बच्चे सहित घर से निकाल दिया गया। महिला थाना पुलिस ने पति समेत नौ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी अयूब हसन की बेटी गुलजान बानो की शादी चार दिसंबर 2022 को खागा कोतवाली क्षेत्र के खासमऊ गांव निवासी शाहरुख से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराली बुलेट बाइक की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। 15 मई 2023 को पति शाहरुख सऊदी अरब चला गया।
आरोप है कि छह अक्तूबर 2023 को सास जहरा बानो, ससुर शरीफ उद्दीन, देवर फारुख और यूनुस, ननद तबस्सुम, तरन्नुम, अंजुम व नंदोई अनीस और महफूज ने मिलकर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक संगीता यादव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।