फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार की मांग पूरी न होने पर बहू को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर बहू को ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सऊदी अरब में रहने वाले पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जिगनी निवासी मोहम्मद फैयाज की पुत्री साहिया खातून का निकाह 25 मार्च 2022 को गांव के मोहम्मद अहमद के साथ हुआ था।
आरोप है कि निकाह बाद ससुर, पति, सास, ननद, देवर दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। पिता ने 19 मार्च 2023 को दो लाख रुपये खर्च कर पति मोहम्मद अहमद को सऊदी अरब काम पर बुला लिया।
इससे कुछ दिनों तक माहौल ठीक रहा। पिता के कैंसर पीड़ित होने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया और वह घर लौट आए। इसके बाद से ससुरालीजन फिर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

ससुरालियों ने 29 अक्तूबर की शाम पीटकर घर से निकाल दिया। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि सात ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)


घर में कब्जे के लिए बहू को पीटकर धमकाया
खखरेरू थाना क्षेत्र के जहांगीर नगर गहुरा निवासी मोहम्मद आमिर की पत्नी रोशनी बानो ने एसपी से शिकायत में बताया कि वह ससुरालियों से अलग दूसरे मकान में रहतीं हैं। ससुराली वसीम, कोरायशा बानो, इरफान, झूरी 25 अक्तूबर को लाठियां लेकर घर में घुस आए। गृहस्थी तोड़फोड़ दी। लाठियों से उसे पीट दिया। तमंचा लहराकर इरफान ने घर नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने डायल 112 पर शिकायत की। पुलिस उन पर ही दबाव बनाने लगी। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें