फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर आरोपियों ने महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। विरोध पर महिला को दोनों आरोपियों ने पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि वह 29 अक्तूबर की दोपहर घर में खाना बना रहीं थीं। पलवाहार गांव का अनिल सोनकर साथी करन सोनकर के साथ उसे अकेला देखकर घर में घुस आए। दोनों ने उसका हाथ पकड़ा और कमरे में घसीटकर ले जाने लगे। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए।
इस पर दोनों आरोपी भाग गए। कुछ देर बाद वह नजदीकी ईंट-भट्ठे पर काम करने गईं। यहां शाम करीब छह बजे दोनों पहुंच गए। इसके बाद उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश कर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर पति और आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों ने उसे और पति को पीटकर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला के पति के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। महिला ने शनिवार को पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला और उसके पति को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें