फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीडि़ता का मेडिकल कराने में दरोगा ने खर्च कराए चार हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। छेड़छाड़ पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराने में परिजनों के चार हजार रुपये खर्च हो गए। मामले को अमर उजाला ने 18 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेकर एसपी अनूप कुमार सिंह ने विवेचक व आलमपुर गेरिया चौकी प्रभारी जय प्रकाश यादव को लाइन हाजिर किया है। दहशतजदा छात्रा ने घरवालों के साथ काॅलेज आना-जाना शुरू किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा आठ जुलाई को छुट्टी के बाद अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। पनिया बाबा के पास गुरसंडी गांव के अमित पांडेय ने घर तक पीछा करते हुए रास्ते में छेड़छाड़ की थी। घटना के बाद दोनों छात्राएं कई दिन तक स्कूल भी नहीं गईं। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। इससे नाराज होकर परिजनों ने एसपी से शिकायत की थी। छात्रा के पिता ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने बेटी का मेडिकल कराने के लिए नौ व 11 जुलाई को बुलाया। विवेचक ने मेडिकल के लिए आने-जाने की बात कहकर उनको वाहन लेकर आने को कहा। मेडिकल के लिए दो हजार रुपये प्रतिदिन में बुकिंग पर कार लेकर गए थे। बताया कि बेटी और उसकी सहेली अकेली काॅलेज जाने को तैयार नहीं है। उन्हें साथ में छोड़ने और लेने जाना पड़ता है। इस तरह की दुस्साहसिक वारदात करने वाले को पुलिस ने छोड़ा है। आरोपी को जेल भेजा जाए। एसपी ने प्रकरण में छात्रा के स्कूल जाना बंद करने और मेडिकल के लिए वाहन की मांग को लेकर लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें