फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दारानगर दो मैच जीतकर सेमीफाइनल बनाया स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। ब्लॉक की न्याय पंचायत परसिद्धपुर के ब्रह्मरौली में आयोजित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दारानगर टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लगातार दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

पहला मुकाबला दारानगर और लौधना के बीच खेला गया। दारानगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। जवाब में लौधना की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में मात्र 76 रन पर सिमट गई।
दारानगर की ओर से काजिम ने 32 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली। गेंदबाज नदीम ने तीन ओवर में पांच विकेट झटककर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला क्वार्टर फाइनल का पहला मैच रहा। इसमें दारानगर का सामना हसन स्पोर्टिंग क्लब रक्सौली से हुआ। दारानगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 187 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रक्सौली की टीम 14 ओवर में 120 रन ही बना सकी और 67 रन से मुकाबला हार गई।
इस मैच में दारानगर के बल्लेबाज अमन ने 35 गेंदों में शतकीय पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। उन्हें यह पुरस्कार सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र सिंह और राजेश सिंह उर्फ काबुल सिंह ने प्रदान किया। इस अवसर पर राजन सिंह, करन सिंह, राजेश सिंह, मार्तंड सिंह, सूरज सिंह, अभिषेक सिंह, आकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें