फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुरानी यादों में खोए पूर्व छात्र, कॉलेज की गरिमा बढ़ाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
फोटो-32-कार्यक्रम के दौरान मौजूद पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
फतेहपुर। महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज परिसर में शनिवार को पुरातन छात्र संघ सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुरा छात्र पुरानी यादों में खोए दिखे। सभी ने काॅलेज की गरिमा बढ़ाने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महामंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की। संचालन पूर्व महामंत्री कुलदीप सिंह भदौरिया ने किया। यहां छात्र संघ के 60 पूर्व पदाधिकारियों को माल्यार्पण और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
पूर्व अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी अब भले ही अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत हों लेकिन उनकी असली पहचान महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज के छात्र संघ चुनाव से ही पड़ी। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अब से पुरातन छात्र संघ सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। साथ ही, छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए भी संगठित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी एकजुट होकर काम करेंगे। भविष्य में जनपद के पूर्व छात्र नेता चेयरमैन, विधायक और सांसद जैसे पदों तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इसमें कवि समीर शुक्ला, शिव शरण बंधु, प्रवीण प्रसून, उमाकांत और अन्य कवियों ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी नरेंद्र मुंशी, स्वरूप राज सिंह जूली, वीरेंद्र सिंह चौहान, दिलीप पटेल, दीपक कुमार डबलू, बुद्धराज धाकड़ी, सुरेश तिवारी, अमित मिश्रा उर्फ नीटू, अरुणेश पांडेय, राम प्रताप सिंह गौतम, अपर्णा सिंह गौतम सहित अनेक पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो-32-कार्यक्रम के दौरान मौजूद पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारी। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें