फोटो-26-डलमऊ रोड पर लगा जाम। संवाद
हुसैनगंज। ट्रेलर खराब होने से डलमऊ रोड पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
हुसैनगंज चौराहे पर बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक ट्रेलर के इंजन के नीचे वायरिंग से धुआं निकलने लगा। ट्रक से धुआं निकलते देख चालक ने बीच सड़क पर ट्रेलर खडा कर वायरिंग में बाल्टी से पानी डालकर सुलगती आग बुझाई।
बीच सड़क पर ट्रेलर खड़ा होने से डलमऊ रोड पर जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। जाम लगने से पांच किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
पुलिस ने हाइड्रा बुलाकर ट्रेलर को सड़क किनारे हटवाया। ट्रेलर हटने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे जाम खुल सका। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि चौराहे के पास सड़क पर ट्रेलर खराब होने से जाम लग गया गया था। रोड से ट्रेलर हटवाने के बाद यातायात बहाल करा दिया गया है।
फोटो-26-डलमऊ रोड पर लगा जाम। संवाद