फोटो-22-मैन आफ द मैच बने खिलाडी को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
थरियांव। हसवा ब्लॉक के रामपुर थरियांव प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में बुधवार को कुलदीप-11 ने बहरामपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बहरामपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कुलदीप-11 ने 14 ओवर में 151 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में उतरी बहरामपुर टीम 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर मात्र 134 रन ही बना पाई और कुलदीप-11 टीम 17 रन से जीत गई।
विजेता टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी तालिब हुसैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए और बल्लेबाजी में 13 गेंद में 39 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
डॉ. अनिल यादव ने मैन ऑफ द मैच तालिब हुसैन को सम्मानित किया। इस मौके पर गोरे मौर्या, महेश द्विवेदी, सुनील दीक्षित, सुनील लोधी, राजू तिवारी, संग्राम सिंह, नरसिंह यादव, अवधेश मौर्य, अमित सिंह, अमित राज, शिव लोचन सिंह और शैलेंद्र, मुकेश चौधरी भी मौजूद रहे।
फोटो-22-मैन आफ द मैच बने खिलाडी को सम्मानित करते आयोजक। संवाद