फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार मित्रों को कुचला, मौत

Sat, 20 Jan 2018 12:04 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार शाम बाइक सवार दो रेलवे कर्मियों को कुचल डाला। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा देखकर इलाकाई लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस को खबर दी। हाईवे पर करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। पुलिस ने हाईवे से शव उठवाए और मार्च्युरी में रखवाया। सूचना पर रेलवे कर्मी पहुंचे। उन लोगों ने पहचान की और परिजनों को खबर दी।

इलाहाबाद रामबाग थाना क्षेत्र के मलाकराज निवासी हेमबाबू का बेटा नरेंद्र कुमार(35) और ललितनगर निवासी स्वर्गीय विनोद कुमार का बेटा आकाश (30) रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। दोनों छुट्टी पर इलाहाबाद गए थे। शुक्रवार शाम लौट रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग हाईवे पर इनकी बाइक को इलाहाबाद की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दोनों बाइक से उछलकर हाईवे पर गिरे। ट्रक दोनों को रौंदता चला गया। सूचना पर रेलवे कर्मी ओम प्रकाश ने बताया कि दोनों मलवां और कुरुस्ती कलां स्टेशन के बीच एरिया में पोर्टर थे। दोनों चखेड़ी में किराए के कमरे में रहते थे। चौकी इंचार्ज इजहार अहमद ने बताया कि दोनों के सिर कुचल गए हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र कुमार की जेब से आधार कार्ड, रेलवे पहचान पत्र, पैन कार्ड व 4630 रुपये मिले हैं। इससे उसकी शिनाख्त की गई। आकाश के मोबाइल पर संपर्क किया गया। उसकी मां किरन देवी से बात हुई। किरन ने नरेंद्र के साथ ही आकाश के जाने की बात कही है। हेलमेट बाइक की हैंडल में लटका मिला है। पुलिस का कहना है कि यदि इनमें से कोई हेलमेट लगाए होता तो मौत टल सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें