फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक मालिक की पत्नी से चालक ने दुष्कर्म किया

Fri, 19 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर नगर इलाके में ट्रक मालिक की पत्नी के साथ चालक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की तहरीर पर गुरुवार की रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



सीतापुर जिले के मछरेठा थाना क्षेत्र के मसूरी गांव निवासी आदित्य पांडेय तांबेश्वरनगर इलाके के एक मालिक का ट्रक चलाता है। ट्रक मालिक के  मौजूद न होने पर आरोपी भाड़ा देने के बहाने घर पहुंचा। वह कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी साथ ले गया था। उसने ट्रक मालिक की पत्नी को कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह ड्रिंक पीने के बाद ही बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी आदित्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि पहले ट्रक मालिक भी चालक था। उसके साथ ही आदित्य ट्रक में खलासी का काम करता था। पीड़िता के पति ट्रक मालिक बनने के बाद उसी ट्रक में आरोपी चालक हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें