रीजेंसी में घायल का बयान लेते विवेचक
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर। तुराब अली का पुरवा गोलीकांड के मामले में पुलिस ने बुधवार को कानपुर रीजेंसी में भर्ती मोहम्मद इलियास के बयान दर्ज किए। बयान के बाद गोलीकांड में एक और आरोपी के शामिल होने की बात सामने आई है। अब मामले में दो आरोपी वांछित हो गए हैं। मामले में एक आरोपी मुशर्रफ को पुलिस जेल भेज चुकी है। उसने गोलीकांड की वजह स्मैक कारोबार की मुखबिरी के शक में मारने की वजह आई थी।
बता दें कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदवाड़ा मोहल्ला निवासी मोहम्मद इलियास अहमद को पड़ोसी मुशर्रफ 21 फरवरी की शाम शराब पिलाने के लिए ले गया था। उसे तुराब अली का पुरवा में गोली बाएं छाती पर गोली मारी थी। गोली हार्ट के पास से निकल गई। इसी वजह से इलियास की जान बच गई। घटना के आठ दिन बाद घायल के होश आने पर विवेचक प्रभुनाथ यादव कानपुर पहुंचे। पूछताछ में घायल ने बताया कि मुशर्रफ घटना के दिन दोपहर को कट्टा लेकर आया था, लेकिन उसे दोस्ती पर भरोसा था। इसी वजह से आरोपी मुशर्रफ के साथ शाम को चला गया था। उसके साथ बाकरगंज का शकील डांसर भी था। आरोपियों ने गोली स्मैक कारोबारी शेखू अंसारी के इशारे पर मारी है। शेखू अंसारी ही मुशर्रफ को तमंचा देने आया था। विवेचक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित के बयान में तीसरा नाम आया है। तीनों के खिलाफ चार्जशीट लगाई जाएगी।