फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Wed, 06 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में आर्थिक संकट से परेशान धीर सिंह यादव (45) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


धीर सिंह यादव गांव के लक्ष्मी प्रसाद का बेटा था। वह दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। कुछ माह पहले बीमारी की वजह से घर लौट आया था। उसे अपनी इकलौती बेटी अंशू की शादी 18 अप्रैल को करनी थी।

उसके पास पांच बीघे खेत हैं लेकिन पैदावार भी अच्छी नहीं होने से निराश रहता था। घर के लोग मंगलवार को खेतों पर काम करने गए थे। परिवार के लोग दोपहर को वापस घर लौटे।
विज्ञापन


तभी उन्होंने कमरे में फांसी के फंदे से धीर सिंह को लटके देखा। कोहराम मच गया। आसपास के लोग जुटे लेकिन तब तक नब्ज थम चुकी थी।

पत्नी रामदुलारी और बेटी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें