फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी

Sat, 13 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में जेल के पीछे स्थित कांशीराम कालोनी में मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


कक्षा आठ का छात्र रवि मलवां थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद का पुत्र था। उसके पिता कुछ वर्षों पहले परिवार को छोड़कर कहीं चले गए थे।

करीब दो साल पहले मां आशा अपनी बहन को मिली कालोनी में बेटे के साथ रहने आ गई थी। शुक्रवार को आशा ने रवि को पढ़ाई न करने पर डांटा था और उसे कमरे में बंद कर खेतों पर आलू खुदाई करने चली गई थी।
विज्ञापन


वह दोपहर को घर लौटकर आई और कमरे का दरवाजा खोलते ही चीख पड़ी। चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े तो देखा कि रवि को छत पर लगे कुंडे से साड़ी के सहारे लटका था।

कालोनी वालों की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जेल चौकी इंचार्ज नागेंद्र चौबे ने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर रवि ने फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें