फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में मिलीं सपा नेता की साड़ियां

Thu, 12 Jan 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
फतेहपुर रायबरेली सीमा पर असनी में पकड़े गए ट्रक की जांच करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा- टांडा हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक डीसीएम साड़ियां पकड़ी गई हैं। पुलिस का दावा है कि डीसीएम चालक ने पूछताछ में साड़ियां सपा नेता के होने की जानकारी दी है। यह साड़ियां अमेठी जा रही थीं। पुलिस ने आचार संहिता उलंघन में रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन



बांदा- टांडा हाईवे पर फतेहपुर- रायबरेली सीमा पर स्थित असनी गंगा पुल के पास टीएसआई शैलेंद्र सिंह एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कानपुर की ओर से आ रही डीसीएम को रोक कर चेक किया। इसमें साड़ियां लदी हुई थीं। पुलिस के मुताबिक चालक ने पूछताछ में अपना परिचय उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के पाटन निवासी अंकित उर्फ अमित शक्ला एवं दूसरे व्यक्ति ने कानपुर के नौबस्ता आवास विकास निवासी राहुल के रूप में बताया।

चालक ने पुलिस को बताया कि डीसीएम कानपुर ए एन ब्लॉक किदवई नगर के लक्ष्मी कैरिंग कारर्पोरेशन ट्रांसपोर्ट की है। वह कानपुर गोशाला से साड़ियां लेकर अमेठी जिले के कोधवन डिग्री कालेज जा रहा था। एसपी बलिकरन सिंह यादव ने बताया कि डीसीएम यूपी 77 टी 9631 में करीब चार हजार पांच सौ 36 साड़ियां मिली हैं। बरामद बिल्टी में पूरा नाम नहीं लिखा है। इसमें सिर्फ मंत्री प्रजापति लिखा है। चालक ने पूछताछ में साड़ियां सपा नेता गायत्री प्रजापति की होने की जानकारी दी है। वह अमेठी से प्रत्याशी हैं। चालक के बयान के आधार पर आचार संहिता उलंघन की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें