फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद शिनाख्त हत्या की आशंका जताई

Wed, 15 Apr 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू में घायल मिले युवक की मौत के छह दिन बाद मंगलवार को कपड़ों से उसकी शिनाख्त हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गुरसंडी गांव निवासी शिवचंद्र (40) सात अप्रैल की शाम गांव के छंगल ऊर्फ सुखलाल समेत तीन लोगों के साथ बाइक से कहीं गया था, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचा। उसका मौसेरा भाई मंगलवार को थाने किसी काम से आया तो वहां पर उसने शिवचंद्र की बाइक खड़ी देखी।

उसने पुलिस से बाइक के बारे में पूछताछ की, तो उसे पता चला कि बाइक ऐलई रोड पर पौली गांव के पास पड़ी मिली है। बाइक के पास एक 40 वर्षीय युवक घायल हालत में मिला था। उसे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सीएचसी हरदों भेजा था। यह जानकारी मिलने पर शिवचंद्र की पत्नी सुमित्रा सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन


वहां पर उसे शिवचंद्र को जिला अस्पताल भेजने की जानकारी हुई। जिला अस्पताल पहुंचने पर सुमित्रा को पता चला कि उसके पति शिवचंद्र की मौत इलाज के दौरान आठ अप्रैल को ही हो गई थी। यह जानकारी मिलने पर वह फूट-फूटकर रो पड़ी। वहां से वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और कपड़ों से पति के शव की शिनाख्त की।

मृतका की पत्नी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पति को छंगल और उसके  साथियों ने पिटाई के बाद मृत होना जानकर फेंका दिया होगा। एसएचओ आरएन त्रिपाठी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें