मलवां थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति से विवाद के बाद सोमवार की रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
चंपतपुर गांव निवासी सोनी देवी (30) पत्नी अवधेश का रविवार को आपस में किसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ। कलह के बाद घर का चूल्हा नहीं जला था। सोमवार शाम को घर का कामकाज निपटाने के बाद खेत पर गई। खेतों की कटाई के दौरान ही वह अचानक लापता हो गई। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की।
रेलवे ट्रैक के किनारे खेतों पर उसका क्षत-विक्षत हालत में शव की उन्हें जानकारी मिली। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव देखकर अंदाजा लगाया कि वह ट्रेन के आगे कूद गई होगी। ट्रेन से टकराने के बाद उछलकर खेतों में गिर गई।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पति अवधेश ने बताया कि दो दिन पहले विवाद से पत्नी नाराज थी लेकिन सोमवार को सब सामान्य हो गया। तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। घटना के बाद से बच्चों का हाल बेहाल है।