फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर जाते समय मौत, हुई शिनाख्त

Sun, 10 Dec 2017 11:01 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव के पास पिकप की टक्कर से मृत बाइक सवार युवक की पहचान हो गई। वह असोथर थानाक्षेत्र के सरकंडी निवासी किसान अशोक तिवारी(40) थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। उधर, पिकप का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

अशोक तिवारी (40) असोथर थाने के सरकंडी निवासी स्व. स्वामीशरण के बेटे थे। भाई उमेश ने बताया कि बड़े भाई बहन गायत्री देवी से मिलने उसके गांव भैरमपुर(थाना थरियांव) बाइक से जा रहे थे। बहन के गांव से पहले मलांव के पास पिकप टक्कर मारकर भाग निकली। हादसे में मौत की खबर बहन के परिवार को मिली थी।
विज्ञापन

उनकी सूचना पर मार्च्युरी हाउस आकर शव की पहचान की। घटना से पत्नी सरोज देवी का हाल बेहाल दिखा। पति की मौत के सदमे में बदहवास रही। मार्च्युरी में बहन सुधा देवी और भांजे-भांजी बिलखते रहे।

उनके  दो बेटे आदित्य, अमित और एक बेटी सपना है। वह कृषि कार्य से ही परिवार चलाते थे। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। सिर में ज्यादा चोट लगी थी। पिकप वाले पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट...
सात को चचेरे भाई की थी तेरहवीं
फतेहपुर। परिवार में एक ही पखवारे में दूसरी मौत ने सभी को गमगीन कर दिया है। अभी सात दिसंबर को परिवार ने अशोक के चचेरे भाई मुन्नू तिवारी की तेरहवीं संपन्न की थी। बीमारी के चलते उनकी मौत हुई थी। अभी परिवार उस गम से उबर पाता कि सड़क हादसे ने अशोक को परिवार से छीन लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें