फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार को जेल भेजा

Thu, 13 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके में संचालित सेक्स रैके ट का खुलासा किया है। मौके से संचालक महिला, दो युवतियों व युवक को पकड़ा गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल दिया है।
विज्ञापन


देह व्यापार का कारोबार आबूनगर मोहल्ले में फलफूल रहा था। इलाकाई लोग परेशान थे। वे लोग अक्सर पुलिस से शिकायत करते थे। आबूनगर चौकी पुलिस को मंगलवार की रात कई लड़कियां और लड़कों के अड्डे में होने की खबर लगी। सीओ समर बहादुर, कोतवाल दीपक पांडेय और चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव, महिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने इलाके में छापेमारी की। मौके से बाकरगंज के युवक और तीन महिलाओं को पकड़ा गया।

छापेमारी से पहले कुछ लड़के निकल चुके थे। पुलिस की पूछताछ में एक महिला संचालक निकली। दो महिलाओं में एक खागा और दूसरी बकेवर थाना क्षेत्र की होने का पता लगा। सीओ सिटी ने बताया कि संचालक महिला लड़कियों को बुलाती थी। कई दिन से बके वर और खागा की लड़की अड्डे पर थीं। देह व्यापार में एक कस्टमर से पांच सौ से एक हजार रुपये लेती थी। कुछ लड़कियां रईशजादों के साथ पांच-पांच हजार रुपये की बुकिंग पर जाती थीं। पहले भी खबरें आ रही थी। पुलिस महिला संचालक को चेतावनी भी दे चुकी थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि संचालिका के सेक्स रैके ट में कानपुर से भी लड़कियां आती थी। वह दो से तीन दिन तक रुकती भी थी। चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें