फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के मामले में 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार को धमकी दी जा रही हैं। विवाहिता के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ एसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला रेलपार निवासी रेणू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में रेणू के परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, मौसी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को दस दिन बीत गए, लेकिन आज तक आदर्श मंडी थाना पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को रेणू के परिजन गोहरनी के ग्रामीणों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन बीत गए, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि महिला के हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपी उनके ऊपर फैसले का दबाव बना रहे हैं। इस दौरान गोहरनी के पूर्व प्रधान धनराज, विपिन प्रधान, विक्रांत, विक्रम, विनोद, मनोज, सुकर्मपाल, वेदपाल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें