हाइवे किनारे रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amarujala
बहुआ। बांदा टांडा मार्ग पर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग किसान को बुधवार शाम मारुति वैन की टक्कर से मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे और गांव के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लगा। पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला शांत हो सका।
ललौली थाना क्षेत्र के सिंधाव गांव निवासी 70 वर्षीय मदारी पाल बहुआ कस्बे से बाजार करके गांव के मोड़ पर टेंपो से उतरे। वह हाइवे पार करके गांव जाने लगे। तभी बांदा की ओर जा रही तेज रफ्तार वैन ने वृद्ध किसान को टक्कर मार दी। कार के पिछले हिस्से में वृद्ध का कपड़ा फंस गया। वह घिसटता काफी दूर तक चला गया। वैन से छूटने पर ग्रामीण दौडक़र पहुंचे। मौके पर वृद्ध को मृत पाया। ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। उसकी पत्नी केशनिया का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। वृद्ध के बड़े बेटे की रज्जू की कई साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। उसके दो बेटे रघुराज पाल और सुखराज पाल हैै। थानेदार विजय प्रताप सिंह ने बताया कि समझाने बुझाने पर परिजन और ग्रामीण से रोड से हटे।
गोकशी के आरोप में एक गिरफ्तार
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के कोड़ा मोहल्ले में किला के पास पुलिस ने गोकशी की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से आरोपी खेलदार हसवा निवासी इरफान को गिरफ्तार कर लिया । चौकी इंचार्ज सुशील वर्मा ने बताया कि मौके से कोड़ा के कुछ आरोपी फरार हो गए हैं। मौके से 70 किलो मांस बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (ब्यूरो)