फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में भतीजे की मौत, बुआ-बहन घायल

Thu, 02 Feb 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल अनीता व उसकी बेटी साक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुआ और उसकी बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहे पवन रैदास उर्फ रोहित (25) की बुधवार दोपहर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उसकी बुआ और भतीजी मामूली रूप से जख्मी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्च्युरी में रखवाया है।
विज्ञापन


पवन रैदास मलवां थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी था। वह घर से दोपहर को बाइक से अपनी बुआ अनीता (पत्नी संजय) को ससुराल कांधी गांव छोड़ने जा रहा था। अनीता की दो साल की बेटी साक्षी भी साथ थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के नेवलापुर गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।

पवन खाई में जा गिरा और पत्थर से टकराने पर सिर में गंभीर चोट आई। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। कानपुर पहुंचते ही उसकी सांसें थम गईं। अनीता ने बताया कि भतीजा हेलमेट नहीं लगाए था। काश हेलमेट होता तो जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें