फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों को खंभे से बांधकर बेल्टों से पीटा

Thu, 02 Feb 2017 12:57 AM IST
किशोरों को खंभे से बांधकर बेल्टों से पीटा
विज्ञापन
किशोरों को खंभे से बांधकर बेल्टों से पीटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एत्माद्दौला के सतीनगर में बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीन किशोरों को बिजली के खंभे से बांधकर बेल्टों से पीटा गया। आरोप सतीनगर के युवकों पर हैं। इनमें से दो के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। मारपीट में दो के सिर फट गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

तीनों किशोर सतीनगर में एक फैक्ट्र्ी में काम करते हैं। ये हैं खंदौली के बाह सगरिया गांव का रवि और छोटू । तीनों सुबह फैक्ट्री जा रहे थे। रास्ते में बाइक से जा रहे दो युवकों ने कहा कि सड़क के बीच में नहीं, साइड में चला करो। इसी बात पर कहासुनी हुई। दोनों युवक सतीनगर के ही बताए गए हैं। उन्होंने फोन से अपने साथियों को बुला लिया। रवि ने बताया कि उन्होंने आते ही बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। उन्हें बेल्ट से ही बिजली के खंभे से बांध दिया गया। दो युवक डंडे ले आए। उनके सिर में डंडे मारे गए। उनके घायल होनेे केबाद वे लोग भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें