चोरी में टूटा पड़ा अलमारी का लॉकर।
- फोटो : Amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर में शनिवार रात व्यापारी के घर में चोरी हुई। चोरों ने गहने, नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। 24 घंटे में चोरी की इस दूसरी बड़ी घटना से लोगों में नाराजगी है।
शहर में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। पुलिस खुलासों में नाकाम है।
शांतिनगर मोहल्ला निवासी रामशरन प्रजापति इलाके में किराने की दुकान चलाते हैं। उनके पिता मोतीलाल रात को कमरे का दरवाजे में ताला लगाकर बाहर सो गए थे। परिवार के बाकी लोग छत पर सोए थे। बाहर के कमरे से जुड़े दो कमरों में किराएदार ऋचा और महेंद्र लोधी रहते हैं।
मोतीलाल रविवार सुबह कमरे की कुंडी कटी देखकर हैरान रह गए। उन्होंने मकानमालिक को जानकारी दी। देखा गया तो अन्य कमरों की कुंडी कटी पड़ी थी। अलमारी का लॉकर टूटा मिला। रामशरन ने बताया कि वह पत्नी कमलेश, बेटे विवेक, प्रशांत और बेटी कोमल समेत छत पर सोए थे। लॉकर में दुकान की नकदी 22 हजार और बेटे के दस हजार रुपये थे। इसके साथ तीन किलो चांदी के जेवरात, एक जोड़ी सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, सोने की चेन समेत लाखों के जेवरात चोरी हुए हैं।