फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की छात्रा को बाइक सवार उठा ले गए, पुलिस नहीं लिखी रिपोर्ट

Sat, 10 Jan 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व बाइक सवार युवक छात्रा को उठा ले गए। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष एसओ अंगद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच की जा रही है। किसी रिश्तेदार पर ही अपहरण का आरोप लगाया गया है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कप्तान कार्यालय में एसपी विनोद कुमार सिंह को शिकायत पत्र देकर पीड़ित पक्ष ने देकर बताया कि बेटी इंटर की छात्रा है। वह तीन जनवरी को बिरनई स्थित कालेज गई थी। स्कूल बंद होने पर घर आ रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में दो बाइकों से बाबू ऊर्फ  मुश्ताक, दिलीप, चांद बाबू, शानू निवासी केमड़िया थाना घाटमपुर ने बेटी को पकड़ लिया था। घर छोड़ने के बहाने बाइक में बैठाकर अगवा कर ले गए। इलाके के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी।

छात्रा के परिजनों ने तत्काल पुलिस कं ट्रोल रूम को सूचना दी और छात्रा की खोजबीन में जुट गए। काफी तलाश के बाद कोई पता नहीं चला। थाना पुलिस को तहरीर दी गई।

लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एसओ अंगद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच की जा रही है। किसी रिश्तेदार पर ही अपहरण का आरोप लगाया गया है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें