फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो बंद न करने पर चाचा को मार डाला

Sun, 22 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
crime - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
रेडियो बंद न करने पर दो भाइयों ने अपने चाचा की लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की बहू की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दोनों भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव की है।
विज्ञापन


बड़नपुर गांव के राम सजीवन (65) शुक्रवार रात अपने दरवाजे पर बैठे थे। वहीं रेडियो पर समाचार सुन रहे थे। परिजनों ने बताया कि भतीजा बलराम उर्फ चट्टू पुत्र रामनजर मंदिर के  चबूतरे पर नशे में लेटा था। उसने चाचा को आवाज देकर रेडियो बंद करने को कहा। राम सजीवन ने उसकी बात अनसुनी कर दी।

गुस्से से भरा बलराम करीब पहुंचा और चाचा से रेडियो छीनकर जमीन पर पटक दिया। इस गालीगलौज होने लगी। विवाद सुन बलराम का दूसरा भाई मलखान भी पहुंच गया। दोनों भाई लाठी-डंडे से चाचा को पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर रामसजीवन का बेटा श्याम सुंदर और बहू रिंकी बाहर निकले।
विज्ञापन


उन्होंने पिटाई का विरोध किया तो भतीजों ने राम सजीवन व उनके परिवार पर पथराव शुरू कर दिया। एक ईंट राम सजीवन के  सिर में लगी। वे बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। घटना की खबर पर सीओ पुर्णेंदु सिंह और एसओ श्रवण कुमार सिंह पहुंचे। पुलिस रामसजीवन को लेकर पीएचसी पहुंची। वहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

बहू रिंकी की तहरीर पर पुलिस ने मलखान और बलराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के बेटे रवींद्र ने बताया कि उसके पिता को कम सुनाई देता था। इस वजह से रेडियो तेज आवाज में सुनते थे। एसओ एसके सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें