शहर के खलील नगर इलाके में जिला अस्पताल के चतुर्थ
श्रेणी कर्मचारी माशूक अली के घर से चोरों ने छह ताले तोड़कर लाखों का माल
पार कर दिया। घटना की खबर पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट
दर्ज कर कार्रवाई शुुरू की है।
मोहल्ला निवासी माशूक अली जिला अस्पताल
में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात है। वह अपने परिवार के साथ फूलपुर इलाहाबाद
में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार देर रात घर
लौटकर आए।
घर के गेट का ताला टूटा देख हैरान रह गए। घर के अंदर कमरों के
सारे ताले टूटे मिले। चोरों ने गेट के साथ पांच कमरों के ताले तोड़ दिए थे।
माशूक अली ने बताया कि उसके बेडरूम में रखी अलमारी में दो सेट सोने के
हार, चार सोने की अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, दो सेट नाक की नथुनी, दो सेट
400 ग्राम के पायल, दो लैपटाप समाजवादी पार्टी के दिए हुए।
इस तरह से चोरों
ने करीब चार लाख का माल पार किया है। माशूक ने बताया कि उसने अपनी सारी
कमाई बेटी की शादियों के लिए इकट्ठा की थी। सारे जेवरात भी बेटियों के लिए
बनवाए थे।
उसकी जीवन भर की कमाई चोर उड़ा ले गए हैं। कोतवाल आरके पांडेय ने
बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द
ही घटना का खुलासा हो जाएगा।