कौशांबी जिले के शमसाबाद से शादी समारोह में शामिल
होकर उन्नाव जा रहे बाइक सवार शनिवार की दोपहर एंबुलेंस में अचानक ब्रेक
मारने से जा घुसे। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर
रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
उन्नाव
जिले के भगवंतनगर निवासी कल्लू (45) व देशराज (40) निवासी गंगाघाट मजदूरी
करते थे। वह ठेकेदार राजू निवासी शमसाबाद जिला कौशांबी के घर में आयोजित
शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन पहले गए थे।
शनिवार को वह वापस
गांव लौट रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं मोड़ के पास बाइक सवार
पहुंचे, तभी आगे जा रही सरकारी एंबुलेंस अचानक दाहिनी ओर आई और चालक ने
ब्रेक मार दिया।
जिससे अनियंत्रित होकर बाइक एंबुलेंस में जा घुसी। हादसे
में घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने कल्लू
को मृत घोषित कर दिया। वहीं देशराज को भर्ती किया गया है।