फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की जेल में मौत

Wed, 15 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। रायबरेली जिले के रेप के आरोप में विचाराधीन बंदी विनोद यादव (26) की बुधवार को जेल में अचानक संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक उसे हार्ट अटैक पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हार्टअटैक से मौत होना पाया गया है। हालांकि बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। बंदी विनोद यादव रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के बरवारीपुर गांव निवासी प्रेमलाल रिटायर रेलवे कर्मचारी का बेटा था। उसके खिलाफ करीब डेढ़ साल पहले रायबरेली के सीवी सलेमपुर की एक किशोरी को भगा ले जाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उसी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


रायबरेली जेल में हंगामा करने के मामले में आरोपी को 16 मार्च 2016 को फतेहपुर जेल ट्रांसफर हुआ था। जेलर आरके सिंह ने बताया कि बंदी बैरक संख्या आठ ए में था। सुबह करीब साढ़े छह बजे बंदियों को बाहर निकाला जा रहा था। तभी बंदी के सीने में दर्द उठा। उसे जेल अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद रेफर स्लिप लेकर बंदी को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। तभी उसकी मौत हो गई। बंदी के रेलवे कर्मी भाई शैलेंद्र ने बताया करीब एक हफ्ते पहले मुलाकात करने आए थे। उस वक्त तबियत ठीक ठाक थी। अचानक मौत होने की बात समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें