फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के चबूतरे पर निर्माण कार्य से तनातनी

Tue, 03 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
थाने में समझौता करते दोनों पक्ष व लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हुसैनगंज कस्बे के शीतला मंदिर के सामने चबूतरे पर स्थापित शिवलिंग के ऊपर सोमवार को छतरी बनवा रहे लोगों का दूसरे पक्ष ने कड़ा विरोध किया। तनातनी के बीच दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। यहां एडीएम और एएसपी की मध्यस्थता में घंटों पंचायत चली। इसमें अफसरों ने दूसरे पक्ष को भी छतरी निर्माण के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन


हुसैनगंज कस्बे में शीतला मंदिर के बाहर चबूतरे पर कई साल से शिवलिंग स्थापित है। महाकाल समिति के अजय सोनी और वीरेंद्र सोनी की अगुवाई में चबूतरे पर स्थापित शिवलिंग की सुरक्षा के लिए छतरी का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर के चबूतरे के सामने कल्लू का मकान है।

कल्लू की पत्नी कमरजहां ने घर के सामने मंदिर के चबूतरे पर निर्माण कराए जाने का विरोध किया। इससे तनातनी होने पर दोनों पक्षों के सैकड़ों लोगों में संघर्ष की नौबत आ गई। इस बीच सूचना पाकर कार्यवाहक एसओ रामजी सिंह पुलिस फोर्स व येलो टीम के साथ मौके  पर पहुंचे। दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां एडीएम आलोक सिंह और एडिशनल एसपी आरके यादव ने दोनों पक्षों की बात सुनी। कमरजहां ने यह कहकर विरोध जताया कि कई सालों से चबूतरे पर सिर्फ शिवलिंग स्थापित है, इसलिए यहां नया निर्माण नहीं होना चाहिए। यह जगह किसी की निजी संपत्ति भी नहीं है। महाकाल समिति के अजय सोनी ने शिवलिंग की सुरक्षा के लिए छतरी का निर्माण जरूरी बताया। घंटों मगजमारी के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने दूसरे पक्ष को भी छतरी निर्माण के लिए मना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें