फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से अश्लीलता, हालत बिगड़ी

Sat, 07 Jan 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ 55 साल के व्यक्ति ने अश्लील हरकत की जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसका गांव में ही इलाज कराया है। मामला पुलिस के सामने पहुंचा तब वह हरकत में आई और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू की है। 
विज्ञापन



बच्ची गुरुवार की सुबह पड़ोसीलड़की के साथ आरोपी के घर गई थी। आरोपी के घर से साथ गई लड़की पिता का चार्जिंग में लगा मोबाइल लेकर लौटने लगी। बताया गया कि आरोपी ने आठ साल की बच्ची को गुटखा मंगाने के बहाने रोक लिया। वह गुटखा खरीद कर अधेड़ को देने गई। आरोप है कि तब आरोपी ने उसे अपने पास बैठा लिया। उसने अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और बच्ची से अप्राकृतिक हरकत की। बच्ची के चीखने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया।


बच्ची घर लौटी लेकिन पूरे दिन खामोश रही। उसने पीड़ा बर्दाश्त न होने पर गुरुवार शाम मां को आपबीती सुनाई। मां ने पड़ोस के जिले में मजदूरी करने वाले पति को खबर दी। उसके घर लौटने पर शुक्रवार को परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। एसएचओ एके गौतम ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस भेजी गई है। प्राथमिक जांच के बाद मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें