फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन छत पर चढ़कर पुलिस को धमकाते रहे

Sat, 09 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सादीपुर गैस गोदाम रोड के पास शनिवार को वांछित सपा नेता अमित यादव को दबोचने पहुंची कोतवाली पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। सपा नेता ने खुद को कमरे में कैद कर लिया और परिजन छत पर चढ़कर पुलिस को धमकाते रहे। फिलहाल काफी देर दरवाजा पीटने के बाद पुलिस वीडियो रिकार्डिंग कर लौट आई।
विज्ञापन


बता दें कि अमित यादव खुद को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बताता है। वह कोतवाली पुलिस के लिए वांछित है। घर में होने की सूचना पर शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस अमित को दबोचने के लिए उसके घर पहुंची।

सदर कोतवाली क्षेत्र के पांच चौकी इंचार्ज, हरिहरगंज के इजहार अहमद, कचहरी के सत्यपाल सिंह, मुराइन टोला के धीरेंद्र सिंह, बाकरगंज के परवेज, राधानगर के कमलेश पाल वह महिला सिपाहियों समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी थे।
विज्ञापन


इतनी पुलिस फोर्स देख जहां मुहल्ले में दहशत फैल गई वहीं पुलिस को देखकर अमित यादव घर के अंदर घुस गया और उसने अंदर से गेट में ताला लगा लिया। पुलिस दरवाजे को खटखटाती रही लेकिन कोई नहीं निकला।

अचानक परिजन छत पर पहुंच गए तो पुलिस ने अमित को बाहर भेजने के लिए कहा। इस पर परिजन पुलिस को कार्रवाई के लिए धमकाते रहे। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिंग कर ली है।

आधा घंटे तक जूझने के बाद पुलिस लौट गई। एसआई इजहार अहमद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हैं। इनके खिलाफ कई शिकायती पत्र भी पड़े हुए हैं। मामलों में वांछित होने के नाते पुलिस ने दबिश दी थी।

चौकी इंचार्ज के मुताबिक सपा नेता के  खिलाफ लोहिया आवास दिलाने में ठगी करने की शिकायत भी है। उसने सफारी का भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। सफारी में हूटर और गनर लेकर लोगों से रौब गांठता है। इससे लोग झांसे में आ जाते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें