फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक पर मेडिकल कारोबारी का हमला

Mon, 06 Feb 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचा ई-रिक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर के हरिहरगंज इलाके में दुकान के सामने ई रिक्शा चालक पर शनिवार देर शाम दुकानदार ने डंडे से हमला किया। हमले में चालक घायल हो गया। उसने रविवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शहर के चौधराना मोहल्ला निवासी संजय साहू ई-रिक्शा का चालक है। वह शनिवार को देवीगंज के लिए महिला को छोड़ने गया था। महिला को टेंपो स्टैंड के पास उतार रहा था। संजय का आरोप है कि तभी मेडिकल कारोबारीदौड़कर पहुंचे। रिक्शा रोकने की बात पर गाली गलौज करने लगे।

उसकी चेहरे पर बाईं आंख पर डंडा मार दिया। इससे धुंधलापन छा गया और वह गिर पड़ा। गिर जाने पर लात घूंसों से जमकर पिटाई की। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें