फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश, शराब, ड्रग, अवैध हथियार पर चला प्रशासन का ‘डंडा’

Mon, 06 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहले चरण के लिए होने जा रहे मतदान से पहले ही प्रशासन विशेष अभियान चलाकर शराब-ड्रग माफियाओं के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई कर चुका है। प्रशासन इस दौरान 54.65 लाख रुपये की नकदी भी सीज कर चुका है।
विज्ञापन


ड्रग, शराब और नकदी के माध्यम से चुनाव को प्रभावित किया जा सकता है। चुनाव आयोग भी गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट पर धनबल से चुनाव प्रभावित करने का अंदेशा जता चुका है। इसी के चलते प्रशासन ने कैश, अवैध शराब और ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम गाजियाबाद निधि केसरवानी ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर गठित की गई स्टेटिक और उड़नदस्तों की टीमें अब तक गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों से 235 अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


इस दौरान 24507 लीटर अवैध शराब, 8.750 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ के साथ ही अभी तक 5465430 रुपये की नकदी सीज की जा चुकी है। इसके अलावा शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 13674 लोगों को सीआरपीसी की धारा-107 और 305 लोगों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई की गई है।

डीएम ने बताया कि जनपद में 15711 लाइसेंस धारक हैं। चुनाव के मद्देनजर अब तक 8679 लोगों के शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। यह सभी कार्रवाई अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें