फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी लगाई

Mon, 09 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
- जांच करने पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव में शनिवार की रात पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर माया देवी (26) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


माया देवी हथगाम थाना क्षेत्र के अमिलिहापाल निवासी रघुवर रैदास की बेटी थी। 20 अप्रैल 2013 को उमरापुर के अखिलेश के साथ उसकी शादी हुई थी। अखिलेश ने बताया कि शनिवार को उसकी बहन नहाने गई थी। बहन ने पत्नी से कपड़े मांगे। पत्नी से अनसुना कर दिया इस पर गुस्से में उसने पत्नी को दो थप्पड़ मार दिए।

रात को पत्नी कमरे में थी और मध्यरात्रि को पीछे वाले कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह कमरे में न होने पर खोजबीन की तो पीछे वाले कमरे का दरवाजा बंद था, खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ा गया तब पत्नी पंखे के कुंडे से लटकी मिली। घटना की पुलिस और ससुरालीजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


माया के बहनोई मौहार निवासी धनराज ने बताया कि माया का फोन रात के करीब 11 बजे आया था। उसने अखिलेश पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। कहा था कि जल्द से जल्द घर ले जाओ। माया से उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज में भैंस और बाइक की मांग करते थे।

मांग पूरी न होने के कारण मारकर फांसी पर लटका दिया है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें