फतेहपुर। बिजली विभाग ने रविवार को सरकारी विभागों के बकाएदारों पर कार्यालय की बत्ती काट दी। अधिशासी अभियंता प्रभाकर पांडेय, एसडीओ विनय सिंह टीम के साथ शहर में घूमे और बकाया न जमा करने पर कनेक्शन काटे।
टीम ने जिला जेल, पुलिस लाइन, पीएसी, एफसीआई, मंडी समिति, सदर तहसील, आरटीओ आफिस, पालीटेक्निक, स्पोर्ट्स स्टेडियम, टीबी हास्पिटल, सीएमओ आफिस, सब रजिस्ट्रार आफिस, जिला अस्पताल, जिला उद्यान अधिकारी, डीएफओ दफ्तर, सिंचाई दफ्तर, सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई, बीएसएनएल दफ्तर, विकास भवन के बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काट दी। इसके अलावा 45 घरेलू कनेक्शन, पांच बैंक, 22 मोबाइल टावर, 35 निजी नलकूप, 12 फैक्ट्रियों के बकाया न जमा करने पर लाइन काट दी गई। वहीं बीती रात बादलपुर गांव में दो आटा चक्कियों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि रात्रि में भी छापे मारे गए।