फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रख साढ़े चार घंटे जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धाता (फतेहपुर)। प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार बच्चे की मौत और पिता के घायल होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग की, जिससे पिता का इलाज हो सके। परिवार में कल्लू की बेटी शालू की 20 अप्रैल को शादी होनी है। दुर्घटना से परिवार में मातम छाया है।


धाता थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी कल्लू पासवान पांच साल के बेटे आकाश उर्फ राजू को अढ़ौली गांव में डाक्टर को दिखाने के बाद गुरुवार को घर लौट रहे थे। टेकारी और सुनारी गांव के बीच पेट्रोल पंप के पास बस की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई थी। पिता को इलाहाबाद में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर टेकारी गांव पहुंचे। टेकारी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से खागा, विजयीपुर, धाता व धाता कौशांबी मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह पहुंचे। जाम न छूटने पर एसडीएम सत्यप्रकाश और सीओ श्रीपाल यादव समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे लगे जाम को शाम करीब साढ़े सात बजे प्रशासन यातायात बहाल करा सका। परिजनों ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। कल्लू के इलाज को रुपये नहीं है। बस मालिक से मुआवजा दिलाया जाए। सीओ ने बताया कि बस मालिक को थाने बुलाया गया है। उससे परिवार की मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी। इसी बात पर ग्रामीण रोड से हटे।


-हादसे में मासूम की मौत पर मांग रहे थे मुआवजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें