मछलीशहर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीते दिन हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में एक पक्ष से शाहिदा बनो (70), इसराइल (38 ) पिंटू (40) , रिजवाना (35), पप्पू (45) पुत्र सुलेमान तथा दूसरे पक्ष के करीम (40 ) पुत्र शमीमुल्लाह शामिल हैं। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से इसराइल, पिंटू व करीम की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।