फतेहपुर। हाईवे किनारे मनचाही जगहों पर खड़े होने से जानलेवा बनने वालों ट्रकों पर कार्रवाई का चाबुक चलाने का प्रशासन ने मूड बनाया है। कोहरे में बढ़ते हादसे रोकने के लिए अभियान चलाया गया
एआरटीओ प्रवर्तन दल एसके सिंह ने शहर के लखनऊ हाईवे चौराहे पर खड़े ट्रकों की धरपकड़ की। सर्विस लेन की बजाय हाईवे पट्टी पर ट्रक खड़े थे। 13 ट्रकों का चालान किया गया। कार्रवाई से हाईवे पर खड़े चालकों में
अफरा तफरी मच गई। मौके से भागने लगे। उधर, हेलमेट सीटबेल्ट दिवस के मौके पर नउवाबाग, जेल रोड में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 167 वाहनों का चालान किया गया। 22 वाहन चालक सीट बेल्ट न लगाए
पकड़े गए। बाकी का हेलमेट न होने पर चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि हाईवे पर खड़े होने वाले ट्रकों के खिलाफ पुलिस को लेकर अभियान चालू किया गया है। ट्रक मैकिनकों को भी चेतावनी दी गई है। अक्सर लोग खड़े वाहनों की वजह से ओवरटेक करने और कोहरे में टकरा जाते हैं। हादसों में बीस फीसद लोगों की जान बेतरतीब खड़े ट्रकों से होती है।
फोटो संख्या एवं परिचय
23- हाईवे किनारे खड़े ट्रक
हाइवे पर 13 ट्रकों का चालान
सीट बेल्ट न बांधने और हेलमेट न लगाने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो