फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे में चोरी के बाद लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। चोरों ने ढाबे में चोरी कर मंगलवार की रात आग लगा दी। घटना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों न मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की।
विज्ञापन


किशनपुर थाना क्षेत्र के रावण मैदान के पास इलाके के केदार सिंह का ढाबा है। रात करीब 11 बजे ढाबे में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने दी। वह आसपास के लोगों के साथ दौड़कर पहुंचे। धू धू कर ढाबा जलता देखकर होश

उड़ गए। पुलिस व ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में पूरा समान जल गया। केदार सिंह ने बताया कि दुकान में गोल्लक का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नकदी, गुटखा कंपनी के एक हजार के कूपन चुरा ले गए हैं। खाने पीने के समान, गैस सिलेंडर भी चोरी हुआ है। एसओ हेमराज ने बताया कि चोरी व आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


ढाबे में चोरी के बाद लगाई आग
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
























































































हादसों में छह लोग घायल
फतेहपुर। मार्ग दुर्घटनाओं में बुधवार को छह लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तरगदेमऊ निवासी बाबू सिंह भतीजे शैलेंद्र कुमार के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। बीसापुर के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चेहरे और सिर में चोटें आई है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती निवासी फगुनी बेटे सुरेंद्र के साथ बाइक से शहर आ रहा था। गाजीपुर मार्ग पर शहर सीमा के पास पिता पुत्र चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हुए। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी निवासी विवेक चचेरी बहन श्रेया को सामियाना से लेकर घर जा रहा था। रास्ते में मवेशी सामने आने से बाइक सवार फिसलने से घायल हुए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें